तराना अनुविभाग में 4 फर्जी डॉक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही क्लिनिक बन्द करवाये

तराना अनुविभाग में 4 फर्जी डॉक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही क्लिनिक बन्द करवाये

उज्जैन 19 अप्रैल। तराना अनुभाग के ग्राम करंज, करेड़ी, नैनावद तथा तराना नगर में फर्जी डॉक्टरों द्वारा क्लिनिक चलाकर संदिग्ध कोविड मरीजों का उपचार किया जा रहा था। एसडीएम श्रीमती एकता जायसवाल के निर्देश पर उक्त सभी क्लिनिक की जांच की गई एवं तत्काल प्रभाव से क्लिनिक बन्द करवा दिये गये हैं। एसडीएम ने बताया कि तराना के बीएचएमएस, बीएएमएस डॉक्टर्स की बैठक कर उनको सर्दी-जुकाम के मरीजों का प्रारम्भिक उपचार करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे कि चिकित्सकों की कमी न पड़े। साथ ही इन उपाधिप्राप्त चिकित्सकों को कहा गया है कि जैसे ही कोविड बीमारी के लक्षण मरीज में प्रकट हों, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क कर उनकी जांच करवाना सुनिश्चित की जाये।

1882 views