असली हीरो! 1180 किलोमीटर बिना रुके ड्राइव कर पहुंचाया ऑक्सीजन टैंकर, दी गई वीआईपी सुरक्षा

असली हीरो! 1180 किलोमीटर बिना रुके ड्राइव कर पहुंचाया ऑक्सीजन टैंकर, दी गई वीआईपी सुरक्षा

MP सागर- कोरोना के इस संकट में हमारे समाज को ऐसे हीरोज की जरूरत है, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर सकें. असल जिंदगी के ऐसे ही हीरो हैं वीर सिंह.

बता दें वीर सिंह ने 1180 किलोमीटर का सफर, 24 घंटे और 25 टोल को पार करते हुए बिना रुके तय किया है. ड्राइवर ने अपने इस काम से हजारों मरीजों की जान बचाई है.

बता दें कि एमपी में इन दिनों जगह-जगह ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है. ऐसे में वीर सिंह के इस काम की जितनी तारीफ हो, उतनी ही कम है.

राउरकेला से सागर तक का सफर बिना रुके किया तय

ड्राइवर वीर सिंह ने बताया कि उन्हें निर्देश था कि सागर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, इसलिए बिना रुके जल्द से जल्द सागर पहुंचना है.

यही वजह रही कि हम लोग ओडिशा के राउरकेला से सागर तक बिना रुके पहुंचे हैं.

बता दें कि इस दौरान वीर सिंह और उनके हेल्पर ने खाना भी नहीं खाया और बिना रुके 24 घंटे तक चलते रहे.

आखिरकार जब आज ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचा तो प्रशासन समेत सभी लोगों ने राहत की सांस ली. ड्राइवर वीर सिंह, उनके हेल्पर और टैंकर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों के दस्ते के जज्बे को सैल्यूट

1742 views