स्कूल में बनेगा 50 बिस्तरों वाला कोविड-19 अस्पताल मंत्री ठाकुर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

स्कूल में बनेगा 50 बिस्तरों वाला कोविड-19 अस्पताल मंत्री ठाकुर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

देवास/बागली। देवास जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर आज बागली पहुंची। ठाकुर ने यहाँ शासकीय कन्या आदिवासी स्कूल बागली एवं शासकीय आदिवासी छात्रावास बागली का निरीक्षण किया। यहां पर 50 बिस्तरों वाला कोविड-19 केयर सेंटर खोले जाने के निर्देश दिए। ठाकुर ने स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, और अस्पतालों को शीघ्र चालू करने के आदेश दिए। ठाकुर ने कहा कि इस अस्पताल से बागली क्षेत्र के मरीजों को शीघ्र इलाज प्राप्त हो सकेगा।

1532 views