इंदौर 4 मार्च।आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नगर निगम का काम पहले नंबर पर है, इस सूची में भोपाल तीसरे नंबर पर है। वहीं सरल जीवन सूचकांक में इंदौर रहने लायक शहरों की सूची में 9वें नंबर पर है, पिछले वर्ष इंदौर इसमें 8वें नंबर पर था।। इंदौर ने 114 शहरों को पीछे छोड़ते हुए परफॉर्मेंस इंडेक्स में पहला स्थान प्राप्त किया। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के नगर निगमों की सूची में इंदौर को यह स्थान मिला है। दिल्ली में मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस सूची की घोषणा से पहले इंदौर की जमकर तारीफ की, यहां सूखे नाले में हुए क्रिकेट, दंगल और शादी समारोह के बारे में बताया और इंदौर नगर निगम के कार्यों की तारीफ की। इस दौरान इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा सहित कई अफसर एसआइसीटीएसल आफिस परिसर के स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर से इस कार्यक्रम में लाइव जुड़े हुए थे।…
1375 views





