जैन मंदिर पर धर्म ध्वजा चढ़ाई

जैन मंदिर पर धर्म ध्वजा चढ़ाई,
पूण्य सम्राट का पाटोत्सव मनाया
टाण्डा धार — नगर के 125 वर्षिय पुराने श्री अजितनाथ जैन मंदिर पर जैन समाज द्वारा जिन मंदिर ध्वजारोहण एवं पूण्य सम्राट आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पाटोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गुरुवार को प्रातः8 सामुहिक स्नात्र पूजा पढ़ाई गई। 9.15 बजे ध्वजारोहण के लाभार्थी अशोक कुमार निर्मल कुमार रतनलाल श्री श्रीमाल परिवार के निवास से ध्वजा का चल समारोह बेंड बाजो के साथ निकाला गया।इस दौरान लाभार्थी परिवार के सदस्य बारीबारी से ध्वजा को सिर पर उठा कर चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ चल समारोह जिन मंदिर पहुँचा। जहां ध्वजा की अष्ट प्रकारी पूजा राजेन्द्र नखेत्रा द्वारा लाभार्थी परिवार से संपन्न करवाई। तत्पश्चात धर्म ध्वजा को लेकर मंदिर जी की तीन प्रदक्षिणा दी गई। मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा दंड की अष्ट प्रकारी पूजा अर्चना कर दस दिगपाल की पूजा कर मंत्रोउच्चारण कर बाकुले उड़ाए गए। ततपश्चात शुभ मुहूर्त में लाभार्थी अशोक कुमार निर्मल कुमार रतनलाल श्री श्रीमाल परिवार द्वारा धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा ॐ पुण्याहां ॐ पुण्याहां, ॐ प्रियंताम-प्रियंताम के जयकारो से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। ध्वजारोहण के पश्चात सामुहिक चैत्य वन्दन किया जाकर भगवान की आरती एवं मंगल दिप आरती उतारी गई। पश्चात आराधना भवन में पूण्य सम्राट आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई। जिसमें पारस हरण द्वारा सामुहिक गुरु वंदन कराया गया। अध्यक्ष पारस जैन, उपाध्यक्ष कांतिलाल गादीया, अशोक श्री श्रीमाल, सुशील गोठी, निर्मल श्रीश्रीमाल ने पूण्य सम्राट के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त हुए संस्मरण सुनाए । कार्यक्रम का संचालन पारस हरण ने किया। सभा के बाद प्रभावना अशोक कुमार निर्मल कुमार रतनलाल श्री श्रीमाल परिवार व प्रकाशचन्द्र पन्नालाल लोढ़ा परिवार द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीसंघ का स्वामी वात्सल्य भी रखा गया था। दोपहर में महिला परिषद, बहु परिषद व जयंत ज्योति परिषद की महिलाओं द्वारा महावीर पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई गई।संध्या को आरती, भक्ति भावना की गई।

2033 views