धर्मेंद्र प्रधान का अजीब बयान- ‘सर्दी की वजह से महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, अब सस्ता होगा!

धर्मेंद्र प्रधान का अजीब बयान- ‘सर्दी की वजह से महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, अब सस्ता होगा!’

डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर कोई बढ़ी हुई कीमतों की मार से परेशान है। कई जगह तो पेट्रोल 100 रुपये से भी अधिक का हो चुका है। ऐसे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक ऐसा बयान दिया है जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि ईंधन की कीमतें बहुत अधिक इसलिए बढ़ गई हैं, क्योंकि अभी ठंड है। सर्दियां खत्म होने के साथ-साथ कीमतें भी घटेंगी।

वह बोले, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की वजह से ग्राहकों पर असर पड़ा है। सर्दियां खत्म हो रही हैं तो कीमतें भी घटेंगी। यह एक अंतरराष्ट्रीय मसला है। सर्दियों में मांग बढ़ने की वजह से कीमतों में उछाल आया है। अब कीमतें कम होंगी

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि उन्होंने जीएसटी काउंसिल से आग्रह किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। वह बोले कि अगर पेट्रोलियम पदार्थ भी जीएसटी के दायरे में आ जाते हैं तो इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश के ऑयल और गैस सेक्टर के विकास में भी मदद मिलेगी।

2069 views