सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिम रेलवे के जीएम से मुलाकात की, इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट तेज़ी से पूरे करने के लिए कहा

सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिम रेलवे के जीएम से मुलाकात की, इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट तेज़ी से पूरे करने के लिए कहा

  • सांसद लालवानी रेलमंत्री से कर चुके हैं मुलाकात
  • इंदौर-देवास, इंदौर-खंडवा समेत कई प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने की मांग
  • यात्री और मालगाड़ी से सम्बंधित समस्याए भी उठाई

सांसद शंकर लालवानी रेलवे के विषय में बेहद सक्रिय रहते हैं। सांसद लालवानी दिल्ली में रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर इंदौर से सम्बंधित मांगें रख चुके हैं। वहीं आज पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर आलोक कंसल इंदौर पहुंचे तो सांसद लालवानी ने अपनी मांगें और समस्याएं विस्तार से बताई।

सांसद शंकर लालवानी और जीएम ने सुविधाघर का उद्घाटन भी किया।

वही इंदौर अजमेर यात्री गाड़ी देने व टीही धार रेलवे ट्रैक जोड़ने के लिए रेल प्रशासन सकारात्मक रुख था

सांसद लालवानी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी –

 इंदौर दाहोद परियोजना के संबंध में सांसद के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए टीही से धार तक के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए रेल्वे बोर्ड से अनुरोध करने पर स्वीकार किया । साथ ही इंदौर से अजमेर तथा गोरखपुर नई यात्री गाड़ी को परीक्षण कर बोर्ड में भेजे जाने का आश्वासन दिया, सांसद लालवानी ने इसी के साथ इंदौर पटना इंदौर कोच्चीवलि यात्री गाड़ी के फेरे बढ़ाने का भी आग्रह महाप्रबंधक से किया महू सनावद परियोजना के संबंध में महाप्रबंधक ने सांसद महोदय को अवगत कराया कि नए अलॉयमेंट बारे में रेलवे बोर्ड ने निर्णय ले लिया है शीघ्र ही इस परियोजना में तेजी से काम किया जावेगा ।

1250 views