ऐप्स बैन से बौखलाए चीन ने सीफूड आयात में की कटौती

ऐप्स बैन से बौखलाए चीन ने सीफूड आयात में की कटौती

भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से चीन के कई मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है. इससे चीन बौखला गया है. ऐप्स पर बैन की प्रतिक्रिया में चीन ने केरल से सीफूड के आयात में कटौती कर दी है.  

इस संबंध में चीन ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है. इसके मुताबिक केरल से चीन भेजे गए झींगा के 2 कंटेनरों में कोरोना वायरस पाया गया था. इसके बाद चीन ने झींगा के आयात को कम कर दिया है. लेकिन एक्सपोर्ट बिजनेस के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी ऐप्स को भारत सरकार की तरफ से बैन किए जाने की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया गया है. चीन ने भारत की प्रतिक्रिया में आयात में कटौती की है. 

बता दें कि भारत से सीफूड का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश चीन है. भारत सबसे ज्यादा अमेरिका को सीफूड का निर्यात करता है. लिहाजा भारत इस मुद्दे के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करना जारी रखे हुए है. 

1276 views