WHO टीम का बयान- चीन में गुफाओं की जांच के दौरान कोरोना संक्रमण के मिले बड़े सबूत

WHO टीम का बयान- चीन में गुफाओं की जांच के दौरान कोरोना संक्रमण के मिले बड़े सबूत

चीन की जिन गुफाओं में रहने वाले चमगादड़ों की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना फैला, विश्व स्वास्थ्य संगठन उसकी जांच की मांग कर रहा है. चीन के वुहान में स्थित गुफाओं में विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम अब भी जांच कर रही है. यह टीम कोरोनावायरस के फैलने से संबंधित जेनेटिक सबूतों की खोज कर रही है. इसके बावजूद टीम के एक सदस्य ने कहा है कि हमें चीन की बाकी ऐसी संभावित गुफाओं की जांच करनी चाहिए जहां से संक्रमण फैलने का खतरा हो.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की जो टीम वुहान में गुफाओं की जांच कर रही है, उसके सदस्य पीटर डैसजैक हैं. पीटर एक जूओलॉजिस्ट और जंतु रोग विशेषज्ञ हैं. पीटर कहते हैं उन्हें साल 2019 के अंत में फैले कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां मिल रही हैं. उन्होंने इस नई जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि ये कोरोना वायरस प्रयोगशाला में नहीं बनाया गया है.

आपको बता दें पीटर डैसजैक 2002-2003 में फैले सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम की उत्पत्ति की खोज टीम में भी शामिल थे. उन्होंने और उनकी टीम ने ही बताया था कि यह वायरस चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित यून्नान प्रांत की गुफाओं में रहने वाले चमगादड़ों से पूरी दुनिया में फैला था.

1064 views