ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी: मां का हाथ थामे उदयपुर पहुंचे अनिल अंबानी*

*ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी: मां का हाथ थामे उदयपुर पहुंचे अनिल अंबानी*

उदयपुर।उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए गुरुवार को ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल के साथ उनके पिता अजय पीरामल और मां स्वाति पीरामल उदयपुर पहुंचे। अनिल अंबानी के साथ उनकी पत्नी टीना अंबानी और माता कोकिला बेन भी गुरुवार को उदयपुर आ गईं। डबोक एयरपोर्ट पर रूटीन की 20 फ्लाइट्स के अलावा 15 चार्टर भी पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि 8 या 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन शनिवार को आएंगी। क्लिंटन दंपती 4 दिन तक मेवाड़ में ही रहेंगे। वे 11 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

2223 views