*सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले जनरल ने कहा- ढिंढोरा पीटने से कोई फायदा नहीं हुआ*
2016 सर्जिकल स्ट्राइक के समय उत्तरी सेना के कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने कहा है कि स्ट्राइक का “ढिंढोरा” पीटने से मदद नहीं मिली। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि “सैन्य ऑपरेशंस का राजनीतिकरण” होना “ठीक नहीं” है। चंडीगढ़ में चल रहे मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल के दौरान “सीमा पार ऑपरेशंस और सर्जिकल स्ट्राइक” पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आरोप थे कि मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है, और ”चुनिंदा वीडियोज, फोटोग्राफ्स को लीक करके एक मिलिट्री ऑपरेशन को राजनीतिक चर्चा में बनाए रखने का प्रयास हुआ।”
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने कहा कि “अगर हमने चुपचाप सर्जिकल स्ट्राइक की होती तो ज्यादा अच्छा होता।” उन्होंने कहा “अगर आप सैन्य ऑपरेशंस में राजनैतिक फायदे लेना शुरू कर देंगे तो यह ठीक नहीं है।”
2688 views





