भय्यू महाराज केस की डायरी ही नही पहुँची जांच अधिकारी के पास*
इंदौर – भय्यू महाराज संधिग्त मौत मामले में नया खुलासा हुआ है …महाराज के भक्तों ने डीआईजी से मिलकर हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी । जिसके बाद डीआईजी हरिनारायण चारी ने जांच के आदेश सीएसपी खजराना को दिए थे । लेकिन पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है करीब एक सप्ताह होने पर भी केस डायरी जांच अधिकारी बनाये गए खजराना सीएसपी के पास नही पहुँची है । पूरे मामले के बाद फिर सवाल खड़े होने लगे कि पुलिस क्यो इतने बड़े मामले में लापरवाही कर रही है ….वही इसका फायदा महाराज की संपत्ति हड़पने वालो को मिलता दिख रहा है । इसकी शुरुआत भी हो चुकी है ….ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल एक गलत शिकायत करके भय्यू महाराज मौत के मामले कई खुलासे करने वाले उनके बाल सखा मनोहर सोनी का मुंह बंद कर चुके है । मनोहर सोनी ही वो शख्स है .. महाराज की मौत के साथ तुषार पाटिल , विनायक , ओर महाराज की दूसरी पत्नी के कई राज जानता है । लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते जो लोग मामले में पर्दा उठा सकते थे उन्हें अब डरा धमकाकर रास्ते से हटाया जा रहा है ।
*जल्द नए खुलासे के साथ मिलते है*






