भूमाफ़िया को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

*भूमाफ़िया को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

सरकारी ज़मीन पर अवैध पटेल नगर बसाने वाले भूमाफ़िया इस्लाम पटेल पिता शफ़ी निवासी 8 हीना प्लेस कालोनी खजराना को पलसिया पुलिस ने एक आपराधिक प्रकरण में हिरासत में लिया है । भूमाफ़िया इस्लाम पर तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश की पहली रासुका की कार्यवाही की थी ।नायब तहसीलदार की शिकायत पर इस्लाम के विरुद्ध खजराना थाने में अपराध भी दर्ज किया गया था । पलसिया पुलिस ने इरफ़ान पटेल नाम के व्यक्ति के साथ थाने के सामने ही मारापीटी करने के अपराध में गिरफ़्तार किया है । पुलिस के कई बार बुलाने के बाद भी जाँच में सहयोग करने और बयान देने नही आ रहा था इस्लाम ।इस्लाम के विरुद्ध कई शिकायतें अलग अलग थानों पर होती है किन्तु इस्लाम पुलिस से साँठ गाँठ कर बच निकलता है ।

2160 views