जबलपुर| मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री पी एल नेने का कल रात्रि हृदय गति रुक जाने से 11:00 बजे इंदौर में निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया जायेगा.
स्वर्गीय श्री नेने 1991 से लेकर 1994 तक विद्युत मंडल के अध्यक्ष रहे थे . वे विद्युत के क्षेत्र में नये सफल प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं.विश्व में उस समय की नई तकनीक हाई वोल्टेज डारेक्ट करंट पारेषण पद्धति को सबसे पहले अपनाने वालों में उनका नाम आता है.
इसके अलावा नब्बे के दशक में मध्यप्रदेश में अति उच्च दाब लाइनों और उपकेंद्र के निर्माण में उनकी दूर दृष्टिता के कारण ही मध्यप्रदेश आज 15000 मेगावाट से ज्यादा बिजली पारेषण करने की क्षमता रखने वाला प्रदेश बन गया है.
सेवा निवृत्त होने के पश्चात श्री नेने एक विशेषज्ञ के रूप में बिजली सेक्टर में सक्रिय रहे
उनके निधन पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें उनकी बहू मूल्य सेवाओं के लिए याद किया और कहा कि उनके योगदान को विद्युत क्षेत्र हमेशा याद रखेगा.







