कोरोना के चलते नागेश्वर तीर्थ में नहीं लगेगा पोषदशमी का मेला उन्हेल
श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में हर साल की भॉति पौष वदी दशमी ( 8 जनवरी 2021 ) को श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन विशाल मेले के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित होता है , जिसमें भारतभर के हजारों श्रद्धालु शिरकत करते है , जिनकी तीर्थ पेढी एवं आयोजक परिवारों की ओर से साधर्मिक वात्सल्य ( सामूहिक भोजन ) का आयोजन भी रखा जाता है , इसमे आगन्तुक हजारों श्रद्धालु लाभ लेते है । साथ ही मेले में दूर दराज के अचंल से कई व्यापारी यहाँ अपनी दुकाने, झूले , चकरी आदि लेकर आते है । परन्तु इस वर्ष कोविड -19 के कारण शासकीय गाईड लाईन की पालना में उपरोक्त मेले एवं भोजन ( साधर्मिक वात्सल्य ) का आयोजन निरस्त रखा जावेगा । तीर्थ पेढी के सहसचिव धर्मचंद जैन ने श्रद्धालुओं से अपील की है इस वर्ष महामारी के प्रकोप को देखते हुए मेले का आयोजन निरस्त रखे जाने के कारण आगन्तुक श्रद्धालु इसमें सहयोग प्रदान करें ।






