फेसबुक के ज़रिए दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल करने लगा अपाहिज शैतान,
दस साल की मासूम पर भी डाली हवस भरी नज़र- पुलिस की शरण मे पहुंची महिला
इंदौर।कुदरत ने उसे दोनों पैर नहीं दिए वो अपाहिज है लेकिन इसके बावजूद उसके दिमाग मे बैठे शैतान की हवस इस कदर सर उठा रही है कि वो न सिर्फ अपनी मुंहबोली बहन को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था बल्कि अपनी दस साल की मुंहबोली मासूम भांजी पर भी गलत नज़र रखने लगा था जब बहन ने इसका विरोध किया तो अपाहिज शैतान उसे ब्लैकमेल करने लगा मजबूर होकर महिला ने पुलिस की शरण मे जाकर अपनी व्यथा सुनाई।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है चंदन नगर धार रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी रुबीना खान पति सादिक खान ने इंदौर आई जी और थाना चंदन नगर में शिकायत दर्ज करवाई है कि खजराना मैजेस्टिक नगर निवासी शौकत अली पिता रऊफ खान से उसकी कुछ समय पहले फेसबुक के ज़रिए जान पहचान हुई थी बातचीत के दौरान शौकत ने खुद को अपाहिज बता कर अपना दुख व्यक्त किया सहानुभूति वश मैंने उसे अपना मुंहबोला भाई बना लिया, जिसके बाद शौकत महिला के घर आने जाने लगा। इसी दौरान घनिष्ठता बढ़ने पर शौकत ने महिला के फोन से कुछ फोटो खुद के फ़ोन में ट्रांसफर कर ले लिए और बाद में उन फोटो को आधार बना कर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत के अनुसार शौकत का कहना था कि महिला अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी कर ले। जब महिला ने इससे इंकार किया तो आरोपी शौकत ने महिला की दस वर्षीय बेटी पर गन्दी नज़र रखना शुरू कर दी। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी शौकत ने महिला के आपत्तिजनक फोटो अपने अन्य साथियों शानू उर्फ वादी और रोशन को भी सेंड कर दिए और तीनों ने मिलकर महिला को बदनाम कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और महिला से ज़ेवर और हज़ारों रुपए की नगदी वसूल ली। इसके बावजूद जब शौकत ने महिला परेशान करना बंद नहीं किया तो मजबूर होकर महिला ने इंदौर आई.जी. और चंदन नगर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई ।
1772 views





