सिंधिया पूरी कांग्रेस खरीद सकते हैं, बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल का दावा
मध्य प्रदेश के खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल कांग्रेस पर हमला करने के चक्कर में वही बात कर गए, जिसका आरोप कांग्रेस हमेशा बीजेपी पर लगाती है। पुनासा में नामांकन रैली के दाैरान कांग्रेसियों ने ‘बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक’ चाहिए का नारा लगाया तो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नारायण पटेल तिलमिला गए। अपनी इसी तिलमिलाहट में उन्होंने कह दिया कि हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी दौलत है कि आधी नहीं, पूरी कांग्रेस खरीद लें।
पटेल ने कहा कि कांग्रेस के 25 विधायकों ने इस्तीफा देकर त्याग का काम किया है। वरना हमारे सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी क्या वे पूरी कांग्रेस खरीद लें। इतनी बड़ी जायदाद है उनकी। पटेल ने ये आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने 15 माह में कोई विकास नहीं किया।
1287 views





