लॉकडाउन में भू-माफिया ने बर्तन व्यापारी की दुकान, मकान और गोदाम पर किया जबरन कब्जा

लॉकडाउन में भू-माफिया ने बर्तन व्यापारी की दुकान, मकान और गोदाम पर किया जबरन कब्जा
भोपाल।। राजधानी के लोहा बाजार इलाके में बर्तन व्यापारी की दुकान, मकान और गोदाम पर भू-माफिया ने कब्जा किया। लॉकडाउन लगते ही ने नगर निगम ने जर्जर घोषित करवा कर उसे तोड़ दिया। अब 85 वर्षीय चंद्र गोपल हयारण न्याय पाने के लिए कलेक्टर, एसडीएम, सीएसपी से गुहार लगा रहे हैं।
फरियादी चंद्र गोपल हयारण का कहना है कि उनकी जमीन पर किर्तेश अग्रवाल और पार्टनर अशोक नाहर ने कब्जा किया है। जबकि यह जमीन उन्होंने बेची नहीं है। हाईकोर्ट ने जमीन के मामले में स्टे दिया है। इसके बाद भी जून को मजदूरों को बुलाकर ताला तोड़ा गया है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर, एसडीएम और सीएसपी से भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही लोहा कारोबारी किर्तेश अग्रवाल की ओर से धमकी दी जा रही है।
प्रशासन भू-माफिया से कराए मुक्त

  • 85 वर्षीय चंद्र गोपल हयारण का कहना है कि जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले किर्तेश अग्रवाल और पार्टनर अशोक नाहर पर प्रशासन कार्रवाई करे। यह भू-माफिया ने उनकी चलती बर्तन की दुकान गिरवाई है। इसके अलावा 50 लाख रुपए का नुकसान किया है।
    अफसरों की भूमिका संदिग्ध
  • शिकायतकर्ता के अनुसार जमीन पर कब्जा करने वाले अफसरों ने सिर्फ किर्तेष अग्रवाल और अशोक नाहर को फायदा पहुंचाने के लिए सभी आदेश और नियम ताक पर रख दिए। शहर में 900 जर्जर मकान है जो कि खाली अवस्था में हैं लेकिन सिर्फ एक दुकान और घर को गिराया गया। खास बात है कि उनकी स्थिति जर्जर नहीं थी। नगर निगम के साथ मिलकर दोनों भू-माफिया ने बर्तन व्यापारी को अपना निशाना बनाया है।
    क्या है पूरा मामला
  • लोहा बाजार स्थित चंद्र गोपल हयारण की दुकान थी। उनकी दुकान के आस-पास की जमीन किर्तेश अग्रवाल ने खरीद ली। फिर चंद्र गोपल हयारण से री-डेवलपमेंट कर दुकान और घर बनाकर देने का राजीनामा किया। इसके बाद किर्तेश और अशोक की नियत बदल गई। उन्हें 1913 से जमीन के मालिक को फर्जी बताकर दुकान पर कब्जा कर लिया। इसके बाद 65 साल पुरानी बर्तन की दुकान और घर गिराकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
    वर्जन
    सीएसपी, बिट्टू शर्मा, एसडीएम जमील खान और नगर निगम के अफसरों ने लोहा कारोबारी के साथ मिलकर दुकान और घर पर कब्जा किया है। – चंद्र गोपल हयारण, फरियादी

1188 views