हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी, बार मालिक सहित डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी, बार मालिक सहित डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। प्रशासन के लाख सख़्ती के बाद भी भोपाल में आधी रात तक हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। जहां बड़े-बड़े घर के रईसजादे हुक्का बार में हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार देर रात बागसेवनिया पुलिस ने प्ले बॉय पलनेट होटल में छापेमारी की। जहां 11:30 बजे हुक्का बार संचालन हो रहा था। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन के बाद बागसेवनिया पुलिस ने हुक्का बार मालिक शाहवर सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

1218 views