सिंधी प्रदेश के बाद सांसद लालवानी ने दोबारा नादानी का परिचय दिया

सिंधी प्रदेश के बाद सांसद लालवानी ने दोबारा नादानी का परिचय दिया

इंदौर। पिछले दिनों लोकसभा में सिंधी प्रदेश की मांग उठाकर चर्चित हुए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर में एम्स की स्थापना की माँग करके नादानी का परिचय दिया है। बीती रात लोकसभा में श्री लालवानी ने इंदौर में एम्स की सुविधा देने या एम वाय हॉस्पिटल को एम्स के समकक्ष अपग्रेड करने की माँग रखी।
श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर में आईसीयू एवं वेंटिलेटर के पाँच सौ बेड की व्यवस्था तुरंत की जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि इंदौर और आस-पास के 10-12 जिलों के मरीज भी शहर में आ रहें हैं।
जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में पहले से ही भोपाल में एम्स स्थापित है, और नियमों के अनुसार एक प्रदेश में एक ही एम्स स्थापित होता हैं।
इंदौर में एम्स की स्थापना की माँग करके सांसद ने अशिक्षा का परिचय दिया।
पिछले दिनों सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इंदौर में पीजी मेडिकल कॉलेज की माँग रखी थी ताकि उसके माध्यम से इंदौर में चिकित्सा सुविधा बढ़ सकें।

1136 views