22 व्यापारी संगठन और लॉक डाउन के समर्थन में आगे आए

सराफा ने दिखाई राह

22 व्यापारी संगठन और लॉक डाउन के समर्थन में आगे आए

इंदौर। शहर में कोरोना के बिगड़ते हालात अब जन चिंता का सबब बन चुके है। एक बात समझ मे आने लगी है कि वायरस की चेन तोड़ने के लिए लॉक डाउन ही श्रेष्ठ विकल्प है।
बहरहाल सराफा बाजार एसोसिएशन ने स्वयं पहल कर बाजार की गाइड लाइन तय की। जिसके तहत बाजार के खुलने, बंद करने के अलावा शनिवार रविवार सेल्फ लॉक डाउन किया गया है।
सराफा एसोसिएशन की इस अनुकरणीय पहल का अनुसरण करते हुए अन्य संगठन भी आगे आए है।
सोमवार को कलेक्टर श्री मनीष सिंह के साथ इन संगठनों के पदाधिकारियों बैठक हुई। इस बैठक में सभी ने शनिवार रविवार को बाजार बंद रखे जाने पर सहमति जताई।

1074 views