नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा में समूचे देश में कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की कमी और ऑक्सीजन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर सभापति महोदय के समक्ष अपनी बात पुरजोर तरीके से रखी। उन्होंने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के देवास में ऑक्सिजन की कमी से 4 लोगों की मृत्यु होने का ज़िक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकांश शहर के अस्पतालों में ऑक्सिजन की अनुपलब्धता व ऑक्सीजन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की वजह से लोगों की असमय मृत्यु हो रही है। और जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं वे ऑक्सिजन की कमी की वजह से मरने की कगार पर हैं। सिंह ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी ऑक्सिजन की बढ़ी कीमतों को रेखांकित किया।
1740 views





