प्रदेश मेें विभाग के अधीन डैम की सुरक्षा रिपोर्ट बनाई जाए। — जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट।

प्रदेश मेें विभाग के अधीन डैम की सुरक्षा रिपोर्ट बनाई जाए। — जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट।

डैम से वितरित पानी की राशि की वसूली के लिए कार्य योजना बनाए — अपर मुख्य सचिव श्री मिश्रा सभी जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने केरवा डैम रेस्ट हाउस में जलसंसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की । बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्रा और विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे । मंत्री श्री सिलावट ने जबलपुर संभाग के सभी डैम और जल वर्षा के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की 3 दिन में वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करे, प्रदेश मेें जलसंसाधन विभाग के सभी डैम की ऑडिट रिपोर्ट और सुरक्षा की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए । सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रत्येक माह की दौरा डायरी और निरीक्षण रिपोर्ट रिकार्ड में रखे ,इसकी जांच कभी भी की जा सकती है। प्रदेश मेें जल संसाधन के डैम से नगर निगम, पंचायतों, उद्योगों को दिए जाने वाले पानी देने के बदले मिलने वाली राशि को वसूली की जाए।

1148 views