प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का षिविर लगाकर करें निराकरण-पूर्व मंत्री अर्चना दीदी
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर बुरहानपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण एवं नामांतरण हेतु राजस्व विभाग तथा नगर निगम में शिविर लगाकर समय-सीमा में निराकरण किए जाने की बात कही।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना में आपत्ति के विभिन्न 11 बिंदुओं के कारण प्रत्येक हितग्राही किसी ना किसी आपत्ती के क्राइटेरिया में आ रहा है। जिसमें मुख्य विषयवस्तु नगर निगम एवं राजस्व विभाग में हितग्राही का नामांतरण आज की वर्तमान स्थिति के अनुरूप नहीं होने के कारण कई पात्र हितग्राही लाभान्वित होने में विलंबित हो रहे हैं। जिससे नगर में व्यापक जन आक्रोश है। ऐसी समस्या के निवारण हेतु निर्धारित समय सीमा के भीतर नगर निगम एवं तहसील कार्यालय में सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में षिविर लगाकर ऐसे प्रकरणों का निराकरण तत्काल सुनिश्चित किया जाना व्यापक जनहित में है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि इन षिविरों में प्रधानमंत्री आवास में चयनित हितग्राहियों का नामांतरण कार्य प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
दिनांक:- 10 अगस्त 2020







