लूट का मुख्य आरोपी निकला कोरोनावायरस पॉजिटिव ,नागदा मंडी थाना पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, दो सब इंस्पेक्टर, तीन एएसआई और थाना प्रभारी सहित 17 लोग क्वॉरेंटाइन।

लूट का मुख्य आरोपी निकला कोरोनावायरस पॉजिटिव ,नागदा मंडी थाना पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, दो सब इंस्पेक्टर, तीन एएसआई और थाना प्रभारी सहित 17 लोग क्वॉरेंटाइन।

उज्जैन जिले के नागदा में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है इसका नतीजा यह हुआ की मंडी थाना पुलिस ने 1 दिन पहले जिस लूट की वारदात का खुलासा किया उसमें शामिल 9 आरोपियों में से एक आरोपी की रिपोर्ट पुराना पॉजिटिव आने से पूरे शहर सहित पुलिस स्टाफ कर्मियों में हड़कंप मच गया हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर कोरोनावायरस पॉजिटिव आरोपी के संपर्क में आए दो सब स्पेक्टर तीन एएसआई और मंडी थाना प्रभारी सहित 17 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है।

कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज को उज्जैन केंद्रीय जेल और उनके साथी को उप जेल में क्वारंटाइन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट की वारदात में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए 1 दिन का रिमांड कोर्ट ने मंजूर किया था इसमें रविवार को उससे शामिल एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसे आज भैरवगढ़ जेल के स्पेशल वार्ड में क्वॉरेंटाइन किया जाएगा इसके अलावा उसके 8 साथियों को खाचरोद उज्जैन के वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा इधर जेल सुप्रिडेंट अलका सोनकर के आदेश से जेल में आइसोलेट बेरंग बना रखा है जेल सुप्रिडेंट अलका सोनकर द्वारा देखा गया जेल में भी कोरोनावायरस मंडराने लगा उसकी पूर्व ही जेल में आइसोलेट वार्ड इनके मार्गदर्शन में बनाया गया।

1552 views