भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने किए उज्जैन के नागचन्देश्वर मंदिर में दर्शन*
*नियमो को तोड़ मंदिर के अंदर कैसे पहुँचे बड़ा सवाल… जबकि आज किसी को भी मंदिर में प्रवेश नही था*
*पिछले सप्ताह ही कोरोना के लक्षण आने के बाद होम कोरेंटाइन हुए थे गोलू शुक्ला*
*मंदिर प्रशासन से लेकर तमाम जिम्मेदार सवालों के घेरे में*
उज्जैन – नागपंचमी पर साल में एक बार खुलने वाला विश्व प्रसिद्ध उज्जैन का नागचन्देश्वर मंदिर आज खुला था । लेकिन कोरोना को देखते हुए भक्तों का मंदिर में प्रवेश नही था । इन सबके विपरीत आज कई वीआईपी लोगो ने नियमो की धज्जियां उड़ाकर मंदिर में दर्शन किये । खास बात ये की इंदौर के भाजपा नेता और पार्षद का चुनाव हार चुके गोलू शुक्ला भी आज उज्जैन में दर्शन करने पहुँचे ओर मंदिर के अंदर जाकर दर्शन भी किए । यह ये बताना भी जरूरी है कि पिछले सप्ताह ही उनको कोरोनो के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद वो होम कोरेंटाइन हुए थे । ऐसे में वो कैसे इंदौर से उज्जैन चले गए बड़ा सवाल है । दूसरी ओर मंदिर प्रशासक ओर जिम्मेदार अधिकारी भी पूरा मामला सामने आने के बाद कोई जवाब नही दे पा रहे है । नागचन्देश्वर मंदिर के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर के भी गोलू ने दर्शन किए और इसके फोटो भी लिए जो हमारे पास है । ऐसे में अब देखना होगा कि जिम्मेदार क्या कार्यवाई करते है और किस किस पर इसकी गाज गिरती है । वैसे गोलू शुक्ला पर लॉकडाउन तोड़ने , कोरोना फैलाने ,शासकीय कार्य मे बाधा , सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज होना चाहिए ।
1284 views





