*इंदौर कोरोनाअपडेट* 

 

*इंदौर कोरोनाअपडेट* 
*रिकवरी रेट 68.60 प्रतिशत, डेथ रेट 4.51 प्रतिशत*
 इंदौर जिले में कल 153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि निगेटिव की संख्या 1399 थी। कल 1587 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाड़रिया ने बताया कि अब तक इंदौर जिले में 128422 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं । जिनमें से अब तक 6709 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना के संक्रमण की वजह से अब तक 303 लोगों की जाने जा चुकी है। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उपचार से स्वस्थ होने पर कल 54 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं अब तक इंदौर जिले में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होने पर 4603  लोगों को विभिन्न हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई। जिले में अब 1803  कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। जबकि विभिन्न क्वारनटाईन सेंटरों से 5015 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। इंदौर जिले का रिकवरी रेट 68.60 प्रतिशत हो गया है जबकि जिले का डेथ रेट 4.51 प्रतिशत है ।

1391 views