स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के होम आईसोलेशन के लिए जारी किए दिशानिर्देश*

*स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के होम आईसोलेशन के लिए जारी किए दिशानिर्देश*

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बहुत हल्के/लक्षण दिखने से पूर्व/ बिना लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों के लिए होम आईसोलेशन की गाइडलाइंस जारी की हैं. जिसमें सरकार की ओर से बताया गया है कि किस तरह के मरीजों को और किन परिस्थितियों में होम आईसोलेशन में रखा जा सकता है. सरकार ने अपने 10 मई के निर्देश को बदलते हुए यह निर्देश जारी किए हैं. 10 मई को जारी आदेश में कहा गया था कि सभी तरह के मरीजों को क्लीनिकल फैसिलिटी में रहना होगा. सरकार की ओर से कहा गया कि चूंकि बड़ी तादाद में कोविड-19 मरीज बगैर लक्षणों या बेहद हल्के लक्षणों वाले हैं ऐसे में उन्हें घर पर ही रहने की हिदायत दी जाती है. सरकार की ओर से कुछ नियम तय किए गए है।

1127 views