*शादी में बैंड और शहनाई बजाने की जल्द मिलेगी इजाज़त, सांसद लालवानी ने दी जानकारी*
विवाह समारोह में अब बैंड और शहनाई भी बज सकेगी। बैंड और शहनाई बजाने के कारोबार से जुड़े लोगों की सांसद शंकर लालवानी और ज़िला प्रशासन के साथ बैठक में इस विषय मे।सहमति बनी है।
बिना बैंड के भारत में किसी भी मांगलिक कार्य की कल्पना करना मुश्किल है और विवाह जैसे समारोह तो बिना बैंड के हो ही नहीं सकते थे। लेकिन कोरोना के कारण शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी गई वहीं बैंड और शहनाई पर पुरी तरह पाबंदी लगी हुई थी।
लेकिन एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने सांसद शंकर लालवानी से मिलकर अनुमति की मांग की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन से बैठक हुई और सहमति बन गई है।
सांसद लालवानी ने बताया कि बैंड और शहनाई के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा था कि पिछले तीन महीनों में काम का काफी नुकसान हुआ है और अब शादी के कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उन्हें कड़ी शर्तों के साथ सीमित संख्या में विवाह कार्यक्रमों में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। उन्हें निर्धारित शर्तों और एसओपी का पालन करना ज़रुरी होगा।
इसके अलावा भजन गायको, नृत्य करने वाले और लोक कलाकारों ने भी सांसद लालवानी से सहायता की अपील की है। इनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं और आने वाले 3-4 महीनों में भी काम की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं देती इसलिए आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सांसद लालवानी ने कहा कि बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजना के अंतर्गत इन्हें सॉफ्ट लोन देने पर विचार किया जाएगा।
साथ ही ज़ोन 2 में चाय दुकान खोलने पर भी सहमति बनी है और जल्द ही चाय की दुकानें खोल दी जाएगी। बैठक में भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे और कलेक्टर मनीष सिंह भी मौजूद थे।
1425 views






