इंदौर में कुछ समय बाद खुलेंगे धर्मस्थल, सांसद शंकर लालवानी एवं प्रशासन द्वारा बुलाई बैठक में फैसला, धर्मगुरुओं से सावधानी के विषय में मांगे सुझाव*

*इंदौर में कुछ समय बाद खुलेंगे धर्मस्थल, सांसद शंकर लालवानी एवं प्रशासन द्वारा बुलाई बैठक में फैसला, धर्मगुरुओं से सावधानी के विषय में मांगे सुझाव*

इंदौर में पूर्ण सावधानियों के साथ धीरे-धीरे धर्मस्थल कब एवं कैसे खोले जाए इस विषय पर सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जिसमें अगले कुछ दिनों तक धर्मस्थल ना खोलने पर सहमति बनी है। बैठ में तय किया गया कि 25 जून के बाद इंदौर की स्थिति का आकलन कर धर्मस्थल खोलने के विषय में बात की जाएगी। इस बैठक में एसडीएम तोमर एवं सभी धर्मों के धर्म गुरु, प्रबंधक एवं प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए।

इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य सभी धर्मगुरुओं से धर्मस्थल खोलने के बारे में सुझाव लेना था। बैठक में मुख्य तौर पर धर्मस्थलों में शारीरिक दूरी कैसे रखी जाए और कोरोना के प्रसार को कैसे रोका जाए, इस पर चर्चा हुई।  साथ ही प्रत्येक धर्मस्थल के हिसाब से भीड़ नियंत्रित करने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने की व्यवस्था सम्बंधित व्यक्तियों से मांगी गई।

सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर बहुत बुरी परिस्थितियों से निकल कर आया है, ऐसे में धर्मस्थलों को बेहद कड़ी शर्तों एवं व्यवस्थाओं के साथ ही इजाज़त दी जाएगी।

बैठक में तय संख्या में ही लोगों को प्रवेश देने, सैनेटाइजेशन करने जैसे कई सुझाव आए। साथ ही धर्मस्थलों में लोगों के बीच दो मीटर की दूरी बनाए रखने की व्यवस्था पर विशेष ज़ोर दिया गया।

बैठक में एक प्रमुख मुद्दा धर्मस्थलों के सैनेटाइजेशन का आया जिसमें सांसद ने कहा कि अल्कोहलमुक्त  सैनेटाइजेशन के लिए सांसद कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं और ये सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

1470 views