D 3 रेडियो कालोनी में ही रहेंगी नवागत निगम आयुक्त*

*D 3 रेडियो कालोनी में ही रहेंगी नवागत निगम आयुक्त*

इंदौर। नवागत नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल भी यशवंत क्लब के पास बने निगम आयुक्त आवास में रहने नहीं जाएंगी बल्कि वह भी अन्य निगम आयुक्तों की तरह रेडियो कॉलोनी के बांग्ला नंबर D3 में ही रहेंगी।

यह बंगला अब तक कई निगम आयुक्तों के लिए लकी साबित हुआ है। इसकी इन दिनों साज सज्जा की जा रही है। इसमें रहकर तत्कालीन निगमायुक्त मनीष सिंह ने इंदौर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई । इसी बंगले में रहते हुए पूर्व निगम आयुक्त आशीष सिंह ने भी इंदौर में सफलता के कई पायदान छुए। अब श्रीमती पाल भी इस बंगले को लकी मान रही हैं। वैसे यह भी माना जा रहा है कि मुख्य मार्ग से अंदर होने की वजह से इस बंगले में लोगों का आना जाना भी कम ही रहता है इसलिए भी निगमायुक्त इस बंगले में रहना चाहती हैं । जबकि निगम आयुक्त के लिए नगर निगम का मेयर हाउस के पास बना बंगला एमजी रोड मुख्य मार्ग पर होने के कारण ज्यादा लोग आते जाते हैं।

बताया जाता है कि निगमायुक्त के इस बंगले को जिला पंचायत के सीईओ रोहन सक्सेना को दिया जा रहा है इसकी भी इन दिनों साज सज्जा की जा रही है।

1222 views