कंट्रोल की दुकानों से बढ़ सकता है संक्रमण –सभी उपभोक्ताओं को अंगूठा लगाना किया गया अनिवार्य*

*कंट्रोल की दुकानों से बढ़ सकता है संक्रमण –सभी उपभोक्ताओं को अंगूठा लगाना किया गया अनिवार्य*

इंदौर।एक ओर जिला प्रशासन शहर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई उपाय कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कंट्रोल की दुकानों से संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जो राशन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है उसमें कंट्रोल की दुकान पर मशीन में अंगूठा लगाना अनिवार्य किया गया है। एक-एक मशीन पर प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई सौ लोग अंगूठा लगा रहे हैं । इससे जल्द संक्रमण बढ़ने का खतरा है । कंट्रोल दुकानों के संचालक कहते हैं कि हमारे लिए संक्रमण रोक पाना काफी मुश्किल भरा काम है। क्योंकि अलग-अलग लोग एक मशीन पर अंगूठा लगाते हैं ।और बार-बार मशीन को सेनीटाइज नहीं किया जा सकता है। कंट्रोल दुकान के संचालक अजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले माह तक कंट्रोल दुकान के संचालक के अंगूठे से ही राशन दिया जा रहा था लेकिन अब खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ता का अंगूठा लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। इसलिए हमें भी मजबूरी में उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमें भी बहुत डर लगता है लेकिन क्या करें। खजराना स्थित एकता सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालक रहीम भाई कहते हैं कि एक बार में दो ढाई सौ लोग रोज मशीन पर अंगूठा लगाते हैं इससे संक्रमण बढ़ने का बहुत बड़ा अंदेशा है लेकिन हम क्या कर सकते हैं । विभाग के आदेश के अनुसार हमें भी काम करना पड़ रहा है।

1201 views