दुध की टंकियों में छुपाकर शहर में लाई जा रही सब्जियां तथा स्कार्पियो वाहन में लाए जा रहे फल फ्रूट पकड़े ,

दुध की टंकियों में छुपाकर शहर में लाई जा रही सब्जियां तथा स्कार्पियो वाहन में लाए जा रहे फल फ्रूट पकड़े ,

इन्दौर,।कोरोना संक्रमण के तहत शहर में लागू लाॅक डाउन के तहत निगम द्वारा डोर टू डोर सब्जीयों का सुरक्षा व सेनिटाजेशन के साथ वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में अनाधिकृत रूप से फल, सब्जीयों का विक्रय तथा वितरण करने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव व रिमुव्हल विभाग को निर्देश दिये गये।
अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा निगम रिमुव्हल विभाग के साथ टीम बनाकर शहर के प्रत्येक प्रवेश मार्ग व शहर के मध्य में लगातार निगरानी रखने के निगम रिमुव्हल विभाग को दिये गये निर्देश के क्रम में निगम रिमुव्हल विभाग की टीम द्वारा शहर में अनाधिकृत रूप से सब्जियों व फल को आने से रोकने की कार्यवाही की गई। जिस पर अनाधिकृत सब्जि विक्रेताओ द्वारा अलग-अलग तरीके से सब्जियों को छिपाकर शहर में लाया जा रहा है।
रिमुव्हल विभाग के श्री बबलु कल्याणे ने बताया कि प्रतिदिन शहर के प्रवेश मार्गो जिनमें सुपर काॅरिडोर व लवकुश चैराहे पर निगम द्वारा अनाधिकृत सब्जी विक्रेताओ पर निगरानी रखी जा रही है, आज प्रातःकाल भी निगरानी के दौरान सुपर काॅरिडोर फलाय ओव्हर ब्रिज से लवकुश चैराहे की ओर आ रहे लोगो की चेकिंग के दौरान पाया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 एमडी 9673 पर दूध की टंकी लेकर आ रहे थे, उन्हें रोककर दूध की टंकी चेक करने पर दुध की टंकी में भिण्डी, टमाटर, हरा धनिया व अन्य साग-सब्जियों को छिपाकर इंदौर में विक्रय हेतु लाया जा रहा है। जिस पर निगम रिमुव्हल विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए, समस्त सब्जियां जप्त कर प्राणी संग्रहालय में भेजी गई। इसी प्रकार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 68 बी 173 रोककर चेक करने पर उक्त वाहन से फल फ्रूट शहर में विक्रय करने हेतु लाए जा रहे थे जिन्हें भी जप्त कर के प्राणी संग्रहालय भेजा गया !
इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानो पर निगम रिमुव्हल द्वारा चेकिंग कर शहर मे स्काॅपियों व अन्य 2 व 4 पहियां वाहनो में लाई जा रही अनाधिकृत फल आम व केले तथा सब्जिया जिनमें भिण्डी, ककडी, टमाटर, पालक, बेंगन, गवार फली, पालक, मिर्ची, लोकी, गोभी, खरबुजा, प्याज, लहसन, मिक्स सब्जी केरेट व पोटली में चार व दो पहियां वाहनो में लाई जा रही सब्जियां जप्त कर निगम द्वारा प्रांणी संग्रहालय में भेजी गई।
कार्यवाही के दौरान सहायक यंत्री श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रभारी रिमूव्हल अधिकारी श्री वीरेन्द्र उपाध्याय, श्री राजेश शर्मा, श्री राजेन्द्र यादव, श्री बबलु कल्याणे, श्री सन्नी पांडे, श्री दिनेश सनोजियां व अन्य उपस्थित थे।

1222 views