*2,000 से ज्यादा कारोबारियों को परमिशन दिलवाई, शहर के बाहर भिजवा रहे हैं माल*
इंदौर में कई कारोबारियों को काम करने की इजाजत दी गई है और ये लोग अपने माल को शहर के बाहर ग्रीन जोन में भिजवा रहे हैं। इंदौर शहर चूंकि रेड जोन में है इसलिए यहां कारोबार पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अब तक कुल 2,087 परमिशन दी गई है इनमें से 200 इंडस्ट्रीज शहरी इलाके में और 387 ग्रामीण क्षेत्र में आती है। आटा, दाल, खाद्य तेल जैसी फूड प्रोसेसिंग और कृषि पर निर्भर 135 उद्योगों को अनुमति दी गई है। इलेक्ट्रोनिक्स कॉम्पलेक्स में 70 कंपनियां काम कर रही है। कैटल फीड की 38, एक्सपोर्ट आधारित 9 और सीड, पेस्टीसाइड से जुड़ी 32 फर्म काम कर रही है साथ ही 121 पैकेजिंग यूनिट भी काम शुरू कर चुकी है।
इसके अतिरिक्त सीमेंट के 42, एफएमसीजी के 175, कूलर के 32, सीड एवं पेस्टीसाइड के 31, पेपर पैकेजिंग के 17, मशीनरी एवं टूल्स के 59 और आइसक्रीम के 12 गोडाउन एवं वेयरहाउस को काम करने की अनुमति मिली है। आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए 598 परिमिशन दी गई है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कारोबार के पहिए बहुत लंबे समय तक रोके नहीं जा सकते इसलिए हमने 2,000 से ज्यादा अनुमतियां दी थी। अब इनकी मॉनीटरिंग और विश्लेषण किया जा रहा है। हम देख रहे हैं कि फिजीकल डिस्टेंसिंग, मुंह ढांकने और सैनेटाइजेशन से संबंधित शर्तों का कितना पालन हुआ।
सांसद ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां नियंत्रित तरीके से बढ़ाई जा रही है और कोरोना के प्रसार के आधार पर सावधानी से निर्णय लिए जा रहे हैं साथ सांसद ने ये भी कहा कि सभी परमिशन एसोसिएशन के आवेदन पर दी गई है।
1451 views





