*अप्रैल शुरू होते ही गैस सिलेंडर हुए सस्ते, आगे और भी सस्ते होंगे*
LPG Cylinder Rate Cut: कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच गैस सिलिंडर के दामों में 65 रुपये की कटौती की गई है। बुधवार को नई दरों के बारे में गैस कंपनियों ने जानकारी साझा की है। देश की सबसे बड़ी रसोई गैस कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की अपडेट लिस्ट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर की कीमत दिल्ली में अब 744 रुपये कर दी गई है। दिल्ली में सिलिंडर 61.5 रुपये प्रति सस्ता हुआ है। पहले एक सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 805.5 रुपये चुकाने पड़ रहे थे।
वहीं कोलकाता में गैर-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 774.5 रुपये चुकाने होंगे जिसकी पहले कीमत 839.5 रुपये थी। वहीं मुंबई में ग्राहकों को एक सिलिंडर के लिए 714.5 रुपये चुकाने होंगे जिसकी पहले कीमत 776.5 रुपये थी। वहीं दक्षिण राज्य चेन्नई की बात करें तो यहां पर एक सिलिंडर 761.5 रुपये का है जो कि पहले 826 रुपये पर दिया जा रहा था।
1880 views





