दिल्ली एवं एनसीआर मैं आज 1 अप्रैल से bs4 वाहन की बिक्री बंद*

*दिल्ली एवं एनसीआर मैं आज 1 अप्रैल से bs4 वाहन की बिक्री बंद*

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से भारत स्टेज -4 इंजन वाले वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी। अब 1 अप्रैल 2020 से केवल बीएस-6 वाहनों की ही बिक्री हो सकेगी। हालांकि दिल्ली-एनसीआर से इतर देश के बाकी हिस्सों में कोरोना के कारण जारी पूर्ण बंदी खत्म होने के बाद 10 दिन तक बीएस-4 वाहनों की बिक्री की जा सकेगी लेकिन यह छूट इस श्रेणी के कुल स्टॉक का अधिकतम 10 फीसद वाहनों की बिक्री के लिए होगी।

उधर, देश में एकाएक बढ़े कोरोना के खतरे के कारण लागू हुई पूर्ण बंदी से बीएस-4 वाहनों की बिक्री थमने से 10- 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बीएस-4 वाहनों की बिक्री के आखिरी दिन मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हजारों वाहनों की बिक्री होने की सूचना है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने ढाई साल पहले ही बीएस-4 वाहनों की बिक्री के लिए 31 मार्च 2020 आखिरी तारीख तय कर दी थी। इसके बाद केवल बीएस-6 इंजन वाले बस, ट्रक, कार समेत दोपहिया वाहनों की बिक्री का आदेश दिया था।

1388 views