*मृगनयनी एम्पोरियम में उपलब्ध रहेंगे हैंड सेनिटाइजर*
*भोपाल।राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मृगनयनी एम्पोरियम में हैंड सैनिटाइजर किफायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। एम्पोरियम पर यह हैंड सैनिटाइजर प्रथम चरण में 27 मार्च से भोपाल तथा इंदौर में उपलब्ध होंगे। अगले चरण में ग्वालियर जबलपुर और रीवा के एंपोरियम में उपलब्ध होंगे। सैनिटाइजर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 90 मिली सैनिटाइजर का मूल्य 50 रूपये तथा 180 मिली के सेनिटाइजर का मूल्य 90 रूपये रखा गया है।*
*एम्पोरियम में इस दौरान अन्य विक्रय संचालित नहीं होगा। एक समय में 3 से अधिक ग्राहकों को एम्पोरियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मांग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अन्य अस्पतालों तथा जिला प्रशासन को भी हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा सकेगा।*
1751 views





