कोरोना वायरस के चलते शहर में किये लॉक डाउन का इंदौर पुलिस द्वारा करवाया जा रहा है सख्ती से पालन*

*कोरोना वायरस के चलते शहर में किये लॉक डाउन का इंदौर पुलिस द्वारा करवाया जा रहा है सख्ती से पालन*

कोरोना वायरस के चलते कलेक्टर इंदौर द्वारा शहर को लॉक डाउन करने के आदेश दिये गये हैं। जिसके तहत आज सुबह से ही इंदौर पुलिस द्वारा सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। अति आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं के अलावा सभी को लॉक डाउन करने के लिये निर्देशित किया गया हैं साथ ही अति आवश्यक कार्य के बिना ही सड़को पर घूमने वाले वाहन चालकों को रोककर चैकिंग की जा रही हैं, संतोषजनक कारण नहीं होंने पर कई दोपहिया वाहन और ऑटो व अन्य वाहन को पकड़कर उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। इसलिए बहुत ही आवश्यक कारण होने पर ही घर से निकले, वाजिब कारण नहीं होने पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

अतः आमजनता से अनुरोध हैं कि अपने व परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, बहुत ही जरूरी होने पर ही घर से निकले, अन्यथा पुलिस करवाई करेगी, नियम का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

2317 views