श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी आदेश तक प्रवेश प्रतिबंधित*

*श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी आदेश तक प्रवेश प्रतिबंधित*

21 मार्च 2020 उज्जैन। कोरोना वाइरस से निर्मित स्थिति को देखते हुए मंदिर के समस्त श्रद्धालु और जुड़े हुए पुजारी , पुरोहित , कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सामान्य श्रद्धालुओं का दिनांक २१ मार्च से आगामी आदेश तक मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री एस.एस. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना वायरस को देखते हुए मंदिर के पुजारी व पुरोहितों साथ हुई बैठक में लिए निर्णयानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से आगामी आदेश तक सामान्य दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंद्ध लगाया गया है। प्रतिदिन होने वाली भस्मारती के समय भी प्रतीकात्मक रूप में हरिओम जल हेतु एक महिला को ही प्रवेश दिया जाएगा। श्री महाकाल भगवान की समस्त परम्परागत पूजन अर्चन यथावत चलता रहेगी।

1241 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *