आबकारी विभाग ने देशी विदेशी मदिरा जप्त की*

*आबकारी विभाग ने देशी विदेशी मदिरा जप्त की*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त सागौर में गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरीमाता टेकरी के पास निर्माणाधीन रेलवे मार्ग से तीन पेटी प्रेसिडेंट 5000 बियर एक पेटी रॉयल सिलेक्ट व्हिस्की एक पेटी देशी मदिरा मसाला तीन पेटी देशी मदिरा प्लेन इस प्रकार कुल आठ पेटी देशी विदेशी मदिरा जप्त की। वहीं दूसरी ओर वृत्त गंधवानी के मोहनपुरा गांव में गिट्टी खदान पाल से रबर ट्यूब में 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं गंधवानी नदी से 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा इस प्रकार कुल 220 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 46 देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिये गये।
जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग पचास हजार रुपये हैं।
कार्यवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त गंधवानी राजेश जैन, आबकारी उपनिरीक्षक रोहित मुकाती वृत्त गंधवानी एवं सागौर का स्टाफ उपस्थित रहा।

1901 views