*शादी व जन्मदिन पार्टियों के लिए बुक कर सकेंगे मुंबई की मोनोरेल: एमएमआरडीए*
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने घाटे से उबरने के लिए मोनोरेल को निजी सेवाओं जैसे शादी व जन्मदिन पार्टी आदि के लिए किराए पर देने का फैसला लिया है। एमएमआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण को रोज़ाना ₹8.5 लाख का नुकसान हो रहा है। योजना के तहत निर्धारित समय स्लॉट में मोनोरेल को किराए पर दिया जाएगा।
1199 views





