देपालपुर एवं बेटमा नगर में प्रशासन की छापामार कार्यवाही* *19 गैस सिलेंडर जप्त किये गये*

*देपालपुर एवं बेटमा नगर में प्रशासन की छापामार कार्यवाही*
*19 गैस सिलेंडर जप्त किये गये*
इंदौर ।कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर के निर्देशन में संयुक्त दल राजस्व, खाद्य , खाद्य सुरक्षा विभाग एवम् नगरीय प्रशासन का गठन कर देपालपुर एवं बेटमा नगर में आज छापामार कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होना पाए जाने पर दल द्वारा देपालपुर एवं बेटमा नगर में 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए एवं मिठाई, नमकीन,समोसे की दुकानों से जगह जगह के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान कई अन्य प्रतिष्ठानों एवम् होटलों में गंदगी पाए जाने पर स्पॉट फाइन लगाया गया जिसकी राशि कुल 10 हजार रूपये हुई। दल द्वारा देपालपुर एवं बेटमा में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न संस्थानों से नमूना लिया गया है। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

1312 views