इंदौर के माणिक बाग ब्रिज के नीचे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत*

*इंदौर के माणिक बाग ब्रिज के नीचे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत*
इंदौर. माणिक बाग ब्रिज के नीचे बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा पटरी पार करते समय हुआ। जूनी इंदौर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग जानकी बाई पति त्रिलोकी नाथ निवासी राजमहल कॉलोनी इंदौर की मौत हुई है। दोपहर करीब सवा 12 बजे महिला माणिकबाग ब्रिज के नीचे से पटरी पार कर रही थी। पटरी पार करते समय अचानक एक ट्रेन सामने से आ गई। ट्रेन देख महिला स्तब्ध रह गई और वह भाग नहीं पाई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालवा के गुजरते ही महिला पटरी पार करने लगी। इस दौरान दूसरी ओर से एक ट्रेन आ गई, जिससे हादसा हो गया।

1114 views