भोपाल ।प्रदेश में भाजपा के 28 में से 23 लोकसभा सांसदों ने अपनी सांसद निधि में से एक रुपया भी खर्च नहीं किया है|

भोपाल ।प्रदेश में भाजपा के 28 में से 23 लोकसभा सांसदों ने अपनी सांसद निधि में से एक रुपया भी खर्च नहीं किया है, पांच सांसदों ने कुछ राशि खर्च की है जबकि प्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र सांसद नकुलनाथ ने लगभग अपनी सारी सांसद निधि विकास कार्यों के लिए खर्च कर दी है, जो सभी भाजपा सांसदों द्वारा खर्च की गई कुल राशि के लगभग बराबर है। कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी 29 सांसदों को कुल स्वीकृत लगभग 75 करोड़ रुपए की राशि में से प्रत्येक सांसद को 2.5 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान था, लेकिन सभी सांसदों ने कुल 5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जिसमें से 2.42 करोड़ रुपए की राशि अकेले नकुल नाथ ने खर्च की है।
इन सांसदों ने एक भी रुपया खर्च नहीं किया
भाजपा के जिन 23 सांसदों ने सांसद निधि से एक रुपया भी खर्च नहीं किया, उनमें नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और नंदकुमार चौहान जैसे बड़े नेताओं के साथ ही भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हैं।
भाजपा सांसदों की विकास में अरुचि
मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा के 28 में से 23 लोकसभा सांसदों ने अपनी सांसद निधि में से एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। पांच सांसदों ने कुछ राशि खर्च की है, जबकि कांग्रेस के एकमात्र सांसद नकुल नाथ ने लगभग अपनी सारी सांसद निधि विकास कार्यों के लिए खर्च कर दी है, जो भाजपा सांसदों द्वारा खर्च की गई कुल राशि के लगभग बराबर है। इससे साफ जाहिर है की भाजपा के सांसदों की रुचि जनकल्याण और विकास कार्यों में तो बिल्कुल भी नहीं है बल्कि वे उस जनता के प्रति स्वयं को जवाबदेह भी नहीं समझते हैं, जिसने उन्हें जिता कर संसद में भेजा है।

1157 views