*क्राईमब्रांच एवं मनावर पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा*
धार। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा मनावर, धरमुपरी व गंधवानी थाना क्षेत्रांतर्गत डकैती, लूट, चोरी में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई, फरारी, ईनामी वारंटियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया था।
इसी तारम्मय में क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनावर थाना के कई अपराधों में फरार ईनामी वारंटी कनसिंह पिता सुरभान खदीडा निवासी टेमरिया, अपराध की नियत से अपने साथ एक देशी कट्टा लेकर काले रंग की होंडा साईन मोटर सायकल से अपने घर टेमरिया से मनावर की ओर जाने वाला है।
क्राईम ब्रांच टीम एवं थाना मनावर पुलिस को उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच एवं थाना मनावर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए टेमरिया- बोरलाई रोड़ पर नाले के पास नाकाबंदी की, कुछ ही देर बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति काले रंग की होंडा साईन मोटर सायकल पर आता दिखा। जिसने पुलिस को देखकर दूर से गाडी पलटा ली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी 12 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। गाडी के कागजात नहीं मिले, तथा नाम पता पूछने पर कभी कुछ-कभी कुछ बताने लगा, सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम कनसिंह पिता सुरभान खदीडा उम्र 33 साल निवासी ग्राम टेमरिया पटेलपुरा फलिया थाना मनावर बताया।
पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर सायकल को मनावर से चोरी करना कबूल किया। इसके अलावा भी 4 अन्य मोटर सायकल को धामनोद, पीथमपुर व इन्दौर से चोरी कर घर रखना बताया। पुलिस टीम द्वारा देशी कट्टा एवं होंडा साईन मोटर सायकल को आरोपी कनसिंह के कब्जे से जप्त किया गया, एवं कनसिंह की ही निशादेही पर से चार अन्य मोटर सायकल उसके घर से बरामद की। जिसका इंजन चेचिस से मिलान करते पांचो मोटर सायकल मनावर, धामनोद, पीथमपुर व इन्दौर से चोरी होना पाया गया।
आरोपी कनसिंह खदीडा निवासी टेमरिया थाना मनावर के अपराध क्रमांक 239/16 एवं थाना धरमपुरी के अपराध क्रमांक 95/16 में डकैती जैसे जघन्य अपराध में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी पर पृथक-पृथक दस-दस हजार रू. का ईनाम घोषित था।
आरोपी कनसिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी से और भी कई वाहन चोरी, लूट, डकैती की घटनाए खुलने की पूर्ण संभावना है।






