*PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से की बातचीत, कहा- सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

*PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से की बातचीत, कहा- सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे…!!*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को यह वक्तव्य जारी किया गया. इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं.

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नए साल की बधाई दी. पीएम मोदी ने नए साल में राष्ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिकी लोगों की सेहत, समृद्धि और सफलता की कामना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध पिछले कुछ वक्त में मजबूत हुए हैं.

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पिछले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर भी चर्चा की. कार्यालय ने आगे बताया, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत के लोगों को नए साल में समृद्धि और प्रगति की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में संबंधों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रति अपनी तत्परता को दोहराया.

1342 views