*थाना बाणगंगा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पर की गई रासुका की कार्यवाही ।*
*लोगो को डरा धमका कर करता था अवैध वसूली और देता था मकानों पर कब्जा करने की धमकी*
*बदमाश को गिरफ्तार कर, किया गया केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध*
*क्षेत्र के 03 बदमाशो के विरुद्ध रासुका एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण प्रस्तुत किये गये*
इंदौर – दिनांक 28 दिसंबर 2019 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, इन्दौर(पूर्व) श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक इन्दौर जोन- 03 डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बाणगंगा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश *जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह* के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई कर भोपाल जेल में निरुद्ध कराया गया है साथ ही क्षेत्र के 03 कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका के प्रकरण एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण तैयार कर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर के समक्ष प्रस्तुत किये गये ।
बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में कुख्यात बदमाश *जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ जीतू पिता लखन सिंह कुशवाह निवासी ऋषिनगर इंदौर* जिसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, दोहरा हत्याकांड, मारपीट, धमकी देने, अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर किस्म के कई अपराध पंजीबद्ध है । उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डराधमका कर रूपयों की अवैध वसूली की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी एवं लोगो के मकानों पर अवैध कब्जे के लिये डराने धमकाने की भी शिकायते प्राप्त हुई । बदमाश की आपराधिक गतिविधियों से पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु बदमाश *जितेंद्र उर्फ जीतू ठाकुर* के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया । उक्त वारंट की तामिली में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा उक्त बदमाश जितेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया जाकर *आज दिनांक 28.12.2019 को सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध* किया गया ।
थाना क्षेत्र के शातिर बदमाशो की आपराधिक गतिविधियों में सुधार परिलक्षित नही होने पर, तीन कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही एवं 10 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के प्रकरण, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर की ओर भेजे गये है ।
2417 views





