दो लाख रुपये की मूल्य की शराब व मोटरसाइकिल जप्त*

*दो लाख रुपये की मूल्य की शराब व मोटरसाइकिल जप्त*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पड़ियाल, खड़कली, अमलाल में दबिश देकर 3100 किग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल 120 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब तथा एक हीरो मोटरसाइकिल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल पाँच प्रकरण कायम किये गये। संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,12,000/- रु है।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला, आरक्षक जोत सिंह मावी, पदमा बघेल, रतना अमलियार की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

2025 views