थाना हीरानगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश व माफिया शरद गुरु पर की गई रासुका की कार्यवाही।*

*थाना हीरानगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश व माफिया शरद गुरु पर की गई रासुका की कार्यवाही।*

इंदौर- दिनांक 28 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री मोहम्मद युशुफ कुरैशी द्वारा माफिया तत्वों व आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 पूर्व डॉ. प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश शरद गुरु पिता सुरेन्द्र मराठा नि सुंदर नगर मेन,इंदौर के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी हैं।
बदमाश शरद गुरु के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या,हत्या का प्रयास ,मारपीट,धमकी देने,अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर किस्म के अनेकों अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश द्वारा लोगों को डरा धमकाकर रूपयों की अवैध वसूली की शिकायतें भी प्रकाश में आई थी । इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व पीड़ित क्षेत्र के लोगों को इसके भय व अपराध से मुक्त करने हेतु आरोपी शरद गुरु के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाकर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया, जिस पर से हीरानगर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर आज सेन्ट्रल जेल भोपाल में निरूद्ध किया गया ।

2891 views