नगर निगम की बड़ी कार्यवाही 10 एकड़ में बसी अवैध कालोनी के सभी निर्माण किए जमीदोज*

*नगर निगम की बड़ी कार्यवाही 10 एकड़ में बसी अवैध कालोनी के सभी निर्माण किए जमीदोज*
जिला प्रशासन नगर निगम पुलिस प्रशासन ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए खजराना क्षेत्र के एमआर 9 पर 10 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बसाई जा रही अवैध कालोनी के सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया जाता है कि खजराना के अफसर पटेल द्वारा उक्त कालोनी को विकसित किया गया था। कालोनी में प्लाटों का क्रय विक्रय जारी था।उक्त कालोनी की कुछ जमीन प्रस्तावित एमआर 9 में आती है। जबकि कुछ भाग सीलिंग की भूमि है।

1520 views